तुलसी जयंती के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ
मालाखेड़ी में तुलसी विद्या मंदिर में तुलसी जयंती के अवसर पर 10 अगस्त शनिवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर अध्यक्षता साहित्यकार डॉक्टर नर्मदा प्रसाद सिसोदिया ने की कार्यक्रम का संचालन कवि सुभाष यादव ने किया कार्यक्रम में प्रभु दयाल यादव रामायणी प्रदीप दुबे प्रदीप पंडित गिरी मोहन गुरु संजय मिश्रा उपस्थित थे अतिथियों का स्वागत शिक्षा समिति के डॉक्टर शिवनारायण यादव प्राचार्य श्रीमती योगिता सिरोही एवं पूर्णिमा यादव ने किया
तुलसी जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को मानस पारायण अखंड पाठ प्रारंभ हुआ एवं सोमवार को मानस पारायण अखंड पाठ विश्राम उपरांत हवन पूजन प्रसाद वितरण किया गया
No comments:
Post a Comment